एक किलो 74 ग्राम गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
देहरादून। कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक महिला को 1 किलो 74 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस टीम ने 3 अक्टूबर को कार्रवाई की। गिरफ्तार महिला की पहचान 32 वर्षीय चांदनी पत्नी हसमुल्लाह, निवासी न्यू पटेल नगर के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि जल्दी पैसा कमाने के लालच में वह गांजा तस्करी में शामिल हुई थी। वह बरामद गांजे को स्थानीय नशेड़ियों को छोटी-छोटी मात्रा में बेचकर मुनाफा कमाने की तैयारी में थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
