डिजिटल साक्षरता, साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

टिहरी। राजकीय पॉलिटेक्निक नरेंद्रनगर में सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत विभिन्न जागरूकता एवं जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान में डिजिटल साक्षरता, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण तथा रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं के बीच ‘विकसित भारत-2047’, ‘विकसित उत्तराखंड-2047’ और ‘स्वच्छता से भरा भारत’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई। समापन कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, सभासद साकेत बिजल्वाण एवं सचिन भंडारी मौजूद रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, तकनीक का सदुपयोग करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य ओमकार शर्मा ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
