भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान के द्वितीय कोर्स का समापन

टिहरी। भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान गुलमर्ग द्वारा आयोजित द्वितीय प्रशिक्षण कोर्स का कोटी कॉलोनी में समापन हुआ। प्रशिक्षण में विभिन्न राज्यों से आए 21 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने बेसिक, इंटरमीडिएट एवं एडवांस स्कीइंग तथा माउंटेन ट्रेनिंग का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। समापन समारोह में सीओ टिहरी मुख्य अतिथि रहे। जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा और आईटीबीपी कमांडेंट कोटी कॉलोनी भी मौजूद रहे। अतिथियों ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल ईश्वर सिंह थापा ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कोर्स इंचार्ज प्रवीण सिंह रांगड़ सहित प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे।
