अंडर-14 सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी नरेंद्र नगर विधानसभा के नाम


टिहरी। खेल महाकुंभ-2026 के तहत 25 और 26 सितंबर को रांसी स्टेडियम पौड़ी में आयोजित अंडर-14 सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में नरेंद्र नगर विधानसभा की टीम विजेता बनी। फाइनल मुकाबले में नरेंद्र नगर ने पौड़ी विधानसभा की टीम को 3-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। पौड़ी विधानसभा उपविजेता रही। वहीं पूर्णानंद स्टेडियम मुनि की रेती स्थित खेलो इंडिया सेंटर के आठ खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय सीएम ट्रॉफी के लिए हुआ है। खिलाड़ियों के चयन से खेलो इंडिया सेंटर और टिहरी जिले में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों ने सफलता का श्रेय प्रशिक्षकों और नियमित अभ्यास को दिया। जिला प्रशासन एवं खेल विभाग ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!