दीपावली पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 92 नमूने जांच के लिए भेजे

पौड़ी। दीपावली पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जनपद में विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत मिठाई, दुग्ध उत्पाद, खाद्य तेल और मसालों सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के 92 नमूने एकत्रित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा पीसी जोशी ने बताया कि पौड़ी, श्रीनगर, कोटद्वार और सतपुली सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संचालकों को निर्माण एवं भंडारण में स्वच्छता मानकों का पालन करने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि सभी नमूनों की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!