चोरी की घटना का आठ घंटे में खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार
उत्तरकाशी। कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चोरी की घटना का आठ घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 72 हजार नकद और चोरी की रकम से खरीदा गया करीब 75 हजार कीमत का फोन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 15 सितंबर को एक दुकानदार ने तहरीर देकर बताया कि 12 सितंबर की रात दुकान बंद करने के बाद घर जाते समय एक युवक ने उसे बातचीत में उलझाकर बैग से 2 लाख की नकदी चोरी कर ली। मामले में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ सुरागरसी-पतारसी की। कार्रवाई के दौरान शिवम डबराल (21), निवासी भैरव चौक, उत्तरकाशी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार उसके कब्जे से नकदी और मोबाइल बरामद हुआ। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
