ब्राईट जूनियर हाईस्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / भुवन बिष्ट
रानीखेत। विकासखंड ताड़ीखेत के चौकुनी स्थित ब्राइट पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर विभिन्न ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न वर्गों में आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय में बैलून रेस प्रतियोगिता सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता साक्षरता पर चित्रकला प्रतियोगिता कविता प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता औऱ जूनियर वर्ग में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अव्वल रहें प्रतिभागियों को विद्यालय परिवार की ओर से पुरस्कृत किया गया। साथ ही सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस शिक्षक दिवस भी मनाया गया औऱ अध्यापक अध्यापिकाओं को सम्मानित किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागी बैलून रेश प्रतियोगिता नर्सरी कक्षा में प्रथम कनिका बिष्ट द्वितीय प्रियांशु रावत तृतीय कार्तिक कुमार रहे। जबकि निबंध प्रतियोगिता प्राइमरी वर्ग में प्रथम कीर्तिका बिष्ट द्वितीय दिव्यांशी बिष्ट तृतीय गायत्री बिष्ट तथा कविता लेखन प्रतियोगिता प्राइमरी वर्ग में प्रथम अभिनव द्वितीय याम्या तृतीय मुकुंद रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम कृशांगी द्वितीय‌ कीर्तिका तृतीय भूमिका तथा भाषण प्रतियोगित जूनियर वर्ग में प्रथम कृशांगी द्वितीय इशिता तृतीय गौरव रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक नन्दन सिंह प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!