हरिद्वार, तीन राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावो में भाजपा को प्रचंड जीत मिलने की खुशी में सैकड़ों कार्यकर्ता चंद्राचार्य चौक एकत्रित होकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर विजय उत्सव मनाया।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा की है यह जीत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर देश की जनता का विश्वास एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। आज जिस प्रकार देश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर अपना भरोसा जताया है वह अविस्मरणीय है यह जीत 2024 लोकसभा चुनाव का आगाज है। मोदी के नेतृत्व में चारों ओर विकास की गंगा बह रही है। देश प्रगति की ओर निरंतर अग्रसर है। आज चुनाव परिणाम इसी बात का प्रमाण है।

वही, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने भी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर खुशियां मनाई और कहा कि यह लोकसभा चुनाव के पूर्व का सेमीफाइनल है। यह जीत केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जीत है यह मोदी के विजन की जीत है। मोदी देश के हर वर्ग को आगे ले जाने काम कर रहे हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पूर्व विधायक सुरेश राठौड़, जिला महामंत्री आशु चौधरी ,आशुतोष शर्मा, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, विकास तिवारी, लव शर्मा, योगेश चौहान, संजय सहगल, सुनील अग्रवाल अनिरुद्ध भाटी ,सतीश कुमार, विशाल गर्ग, संजय कुमार ,डॉ०प्रदीप कुमार, विक्रम भुल्लर ,अनामिका शर्मा, मनीष कुमार, मोहित वर्मा, नकली राम सैनी, सचिन शर्मा, रजनी वर्मा, नीपेंद्र चौधरी, राजेश शर्मा आदि प्रमुख कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!