बिछड़ी बुजुर्ग महिला को पुलिस ने साथियों से मिलाया


चमोली। बदरीनाथ धाम में दर्शन के दौरान हरियाणा निवासी 60 वर्षीय कृष्णा देवी अपने साथियों से बिछड़ गईं। काफी देर तक साथी नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान विवेक चौधरी ने तलाश शुरू कर महिला को सकुशल खोज निकाला और उनके साथियों से मिलवा दिया। कृष्णा देवी पत्नी स्वर्गीय रामकरण, निवासी सफीदों, जिला जींद (हरियाणा), दर्शन के दौरान अपने समूह से अलग हो गई थीं। दोबारा साथियों से मिलकर उन्होंने राहत की सांस ली। महिला के साथियों ने तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता के लिए चमोली पुलिस का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!