भल्डगांव का धरना 30वें दिन भी जारी, प्रशासन की अपील ठुकराई

चिन्यालीसौड़। ग्राम भल्डगांव के पूर्ण विस्थापन एवं पुनर्वास की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना बुधवार को 30वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीण एक सूत्रीय मांग पर अड़े हैं और ठोस कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है। बुधवार को तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी समेत प्रशासनिक टीम धरना स्थल पहुंची। अधिकारियों ने सुरक्षा को देखते हुए ग्रामीणों से धरना समाप्त करने अथवा सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित होने की अपील की, लेकिन ग्रामीणों ने इसे स्वीकार नहीं किया। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से विस्थापन की मांग उठाई जा रही है। उन्होंने प्रशासन से धरना समाप्त कराने के बजाय मूल मांग के समाधान की दिशा में ठोस निर्णय लेने की मांग की।
