भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को किया याद

टिहरी। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में जनजातीय गौरव दिवस पर जागरूकता एवं विचार-विमर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. ईरा सिंह ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और ब्रिटिश शासन के विरुद्ध उनके आंदोलन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने जल, जंगल, जमीन और जनजातीय अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया।
डॉ. मीना ने विद्यार्थियों को मतदाता पहचान पत्र बनवाने और मतदान के महत्व की जानकारी दी। प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार सिंह ने जनजातीय समाज के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को याद करते हुए उसकी संस्कृति, परंपराओं और अधिकारों के संरक्षण पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!