बदरीनाथ धाम में बीमार श्रद्धालु को हेलीकॉप्टर से देहरादून पहुंचाया

चमोली। बदरीनाथ धाम में मध्य प्रदेश के उज्जैन निवासी 60 वर्षीय बृज मोहन माहेश्वरी की अचानक तबीयत बिगड़ने पर जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें हेलीकॉप्टर से देहरादून पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु को पहले बदरीनाथ अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योतिर्मठ रेफर किया गया। यहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र ले जाने की सलाह दी। इसके बाद जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने समन्वय कर हेलीकॉप्टर से उन्हें देहरादून पहुंचाने की व्यवस्था की, ताकि समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
