नशामुक्त भारत का संदेश लेकर पैदल निकले पल्लव देव, चमोली पुलिस ने भेंट किया तिरंगा


चमोली। नशामुक्त भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए असम के श्रीभूमि जिले के रानीबाड़ी निवासी पल्लव देव पैदल भारत भ्रमण कर रहे हैं। पांच मई 2025 से शुरू हुई उनकी यात्रा बदरीनाथ धाम की ओर जारी है।
यात्रा के दौरान पल्लव देव पीपलकोटी पुलिस चौकी पहुंचे और अपना तिरंगा खराब होने की जानकारी दी। इस पर चमोली पुलिस ने उन्हें नया राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया और यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। पल्लव देव ने पुलिस का आभार जताया। पुलिस ने उनके नशामुक्त भारत अभियान की सराहना करते हुए लोगों से नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!