बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों का होगा स्थलीय निरीक्षण


देहरादून। मानसून में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों और गड्ढों को लेकर जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र के 48 प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कराया जाएगा। नामित अधिकारी अपने-अपने मार्गों पर गड्ढों और क्षतिग्रस्त हिस्सों को चिन्हित कर फोटो सहित रिपोर्ट तैयार करेंगे। इसमें देहरादून-मसूरी मार्ग, राजपुर रोड, हरिद्वार बाईपास, कांवली रोड, बल्लीवाला-आईएसबीटी, सहस्रधारा रोड, चकराता रोड, क्लेमेंटटाउन और प्रेमनगर सहित अन्य मार्ग शामिल हैं। अधिकारियों को संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं से आवश्यक मरम्मत सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण रिपोर्ट दो दिन के भीतर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को उपलब्ध करानी होगी। प्रशासन का उद्देश्य सड़कों को सुरक्षित और आवागमन सुगम बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!