अवैध शराब के खिलाफ विभाग की कार्रवाई जारी

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब के कारोबार एवं बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान जारी है। जिला आबकारी अधिकारी रमेश बंगवाल ने बताया कि 15 अगस्त से अब तक विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 60 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। वहीं चार लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। विभाग की टीम द्वारा वाहनों, होटलों, ढाबों और अन्य स्थानों की नियमित चेकिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
