पौधारोपण कर लिया औषधीय परंपरा संरक्षण का संकल्प


हरिद्वार। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के ऋषिकुल परिसर में ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन के सौजन्य से पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पर्यावरणविद् एवं आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष पंत ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण के साथ स्वस्थ जीवन और आयुर्वेद की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने पौधारोपण के साथ उनके संरक्षण को वास्तविक पर्यावरण सेवा बताया।
एसोसिएशन अध्यक्ष प्रो. बीके अग्निहोत्री ने कहा कि ऋषिकुल भारतीय ज्ञान परंपरा और प्रकृति के साथ सामंजस्य का केंद्र है। परिसर निदेशक प्रो. ओपी सिंह ने परिसर को हरित एवं औषधीय बनाने तथा पौधों की नियमित देखभाल पर जोर दिया। कार्यक्रम में शिक्षकों, चिकित्सकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और पीजी स्कॉलर्स ने औषधीय एवं पर्यावरणोपयोगी पौधे रोपे। प्रो. सुरेश चौबे और डॉ. वेद भूषण शर्मा ने औषधीय वनस्पतियों के संरक्षण को आयुर्वेद शिक्षा से जोड़ने की आवश्यकता बताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!