लिटराटी कॉनकुर्साे में डीएवी सेंटेनरी स्कूल रहा प्रथम


हरिद्वार। दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में 2 सितंबर को अंतर्विद्यालय अंग्रेजी कविता प्रस्तुति प्रतियोगिता ’’लिटराटी कॉनकुर्साे-2026’’ आयोजित की गई। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने स्वर, भाव-भंगिमा, हाव-भाव और रचनात्मक प्रस्तुति से कविताओं को जीवंत कर दर्शकों की सराहना बटोरी।
प्रतियोगिता में डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल हरिद्वार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 6 हजार रुपये, ग्रीनवे मॉडर्न एकेडमी रुड़की ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर 4 हजार रुपये तथा डीपीएस रानीपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर 2 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। निर्णायक मंडल में डॉ. राधिका नागरथ, सुनील मानसिंह और ऋचा गोयल शामिल रहे। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ’’सिंड्रेला की नई कहानी-निडर, दृढ़-संकल्पित और साहसी’’ रही। प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम साहित्य, कल्पना और रचनात्मक अभिव्यक्ति का सुंदर संगम रहा। प्रतिभागी विद्यालयों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!