हरित हरिद्वार अभियान की अवधि 15 सितंबर तक बढ़ी

हरिद्वार। हरिद्वार में संचालित हरित हरिद्वार अभियान की अवधि बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी गई है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने समीक्षा बैठक में मानसून समाप्त होने से पहले मिशन मोड में पौधारोपण पूरा करने के निर्देश दिए। 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर सभी विद्यालयों में “एक पेड़ गुरु के नाम” अभियान के तहत विशेष पौधारोपण कराया जाएगा। वन विभाग, एचआरडीए, नगर निकाय, जिला पंचायत राज विभाग और स्वयं सहायता समूहों की सहभागिता से अभियान को गति दी जाएगी। कुंभ मेले के दृष्टिगत आंवला, पीपल, नीम और बरगद जैसे पौधे लगाकर ऑक्सीजन लेन विकसित करने पर भी जोर दिया गया। सभी विभागों को पौधारोपण की फोटो व जानकारी हरित हरिद्वार एप पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए।
