भोजावाला में जलभराव से ग्रामीण परेशान, घरों में घुस रहा पानी


विकासनगर। विकासनगर ब्लॉक की भोजावाला ग्राम पंचायत में लोक निर्माण विभाग की सड़क किनारे बनी पुलिया चौक होने से बारिश के पानी की निकासी बाधित हो गई है। लगातार बारिश के बाद सड़क और आबादी क्षेत्र में जलभराव होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों वीरी चंद, विजय कुमार, परमु, बंटी और राजेंद्र आदि का कहना है कि पुलिया व नाले की निकासी बंद होने से पानी घरों के आसपास जमा हो रहा है। इससे मकानों में पानी घुसने और बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। उन्होंने पुलिया की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि हर बरसात में यही स्थिति उत्पन्न होती है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के जेई नरेंद्र गौड़ ने बताया कि बरसात समाप्त होते ही पुलिया और जल निकासी से संबंधित कार्य तत्काल कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!