राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्री-लोक अदालत बैठक आयोजित

श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में बुधवार को सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एवं तहसील विधिक सेवा समिति अध्यक्ष कुमारी अलका की अध्यक्षता में प्री-लोक अदालत बैठक आयोजित हुई। बैठक में 12 सितंबर 2026 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं, पीएलवी सदस्यों तथा भारतीय स्टेट बैंक श्रीनगर के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में लोक अदालत की तैयारियों और लंबित मामलों के प्रभावी निस्तारण पर विचार-विमर्श किया गया।
