ग्रामोत्थान परियोजना के सामुदायिक उद्यमों का किया निरीक्षण

टिहरी। ग्राम्य विकास विभाग की परियोजना निदेशक एवं आईएएस प्रशिक्षु ज्योति ने जाखणीधार में ग्रामोत्थान परियोजना के तहत संचालित सामुदायिक उद्यमों और निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने फूड कार्ट, वे-साइड ईटरी, पोल्ट्री फार्म, प्रोसेसिंग यूनिट, एग्री इनपुट सेंटर और मशरूम यूनिट की प्रगति देखी। कलेक्शन सेंटर का निर्माण 25 सितंबर तक गुणवत्तापूर्ण पूरा करने के निर्देश दिए। फूड कार्ट में टेंट व डिस्प्ले बोर्ड लगाने तथा प्रोसेसिंग यूनिट से जुड़े सदस्यों को प्रशिक्षण देने को कहा। उन्होंने उत्पादों की गुणवत्ता, बेहतर प्रबंधन, संचालन और विपणन पर ध्यान देने के निर्देश दिए। परियोजना निदेशक ने सामुदायिक उद्यमों से आजीविका संवर्धन के प्रयासों की सराहना की।
