रात में भटकती मिली बुजुर्ग महिला को परिजनों से मिलाया

चमोली। ग्राम सिमखोली में 1 सितंबर की रात करीब 8ः30 बजे 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला अकेली भटकती मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पोखरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को सुरक्षित थाने लाया। महिला पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में उनकी देखभाल की गई, भोजन कराया गया और पूरी रात सुरक्षा प्रदान की गई। पुलिस ने परिजनों की तलाश कर उन्हें सूचना दी। 2 सितंबर को परिजनों को थाने बुलाकर महिला को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने चमोली पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय व्यवहार के लिए आभार जताया।
