खाद्य संरक्षा विभाग ने किया निरीक्षण, तीन कारोबारियों को नोटिस


चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर शनिवार को खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने थराली व कुलसारी बाजार में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। टीम ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच करते हुए कुछ दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए। निरीक्षण के दौरान तीन प्रतिष्ठानों में कालातीत खाद्य सामग्री मिलने पर उसे मौके पर ही नष्ट कराया गया और संबंधित कारोबारियों को नोटिस जारी किए गए। अभिहित अधिकारी अमिताभ जोशी ने बताया कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जिलेभर में लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!