संस्कृत प्रीमियर लीग के लिए मैदान को लेकर समिति ने की मुलाकात


हरिद्वार। संस्कृत छात्र संघ सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाली संस्कृत प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन की तैयारियों को लेकर समिति के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मैदान उपलब्ध कराने के संबंध में पर्यावरण प्रेमी, समाजसेवी एवं महामंत्री किसान एकता मंच उत्तराखंड दर्पण सिंह बोरा से मुलाकात की। इस दौरान लीग के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
समिति के संरक्षक रितेश शर्मा, अध्यक्ष संजय बोहरा, सामाजिक कार्यकर्ता कपिल शर्मा जौंशारी, यमुनोत्री धाम के पुजारी अंकित उनियाल, कुलपुरोहित प्रवीण जोशी, करण पंत एवं प्रेमलाल ने बताया कि संस्कृत प्रीमियर लीग के माध्यम से संस्कृत विद्यार्थियों को खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। तीसरे सीजन को भव्य एवं व्यवस्थित बनाने के लिए उपयुक्त मैदान की आवश्यकता है। दर्पण सिंह बोरा ने समिति को हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि विद्यार्थियों और युवाओं को खेलों से जोड़ने वाले ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। समिति ने सहयोग के लिए उनका आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!