आरसेटी में छह दिवसीय वित्तीय समावेशन प्रशिक्षण संपन्न

नई टिहरी। आरसेटी संस्थान नई टिहरी में 20 से 25 अगस्त तक छह दिवसीय वित्तीय समावेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों के ’’23 सदस्यों’’ ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। आरसेटी निदेशक ने प्रतिभागियों को स्मार्ट बचत, ऋण, विवेकपूर्ण व्यय, सामाजिक सुरक्षा, बीमा एवं निवेश सहित विभिन्न विषयों की जानकारी दी। प्रशिक्षणार्थियों को बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं का बेहतर उपयोग कर आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया। समापन अवसर पर परियोजना निदेशक ज्योति, एसबीआई आरसेटी निदेशक दीपक कोठियाल सहित अधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र एवं टूल किट वितरित किए।
