राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा शुरू, नेत्रदान का लिया संकल्प

रुद्रप्रयाग। जनपद में 41वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा शुरू हो गया है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीमा टेकचंदानी के निर्देशन में 25 अगस्त से 8 सितंबर तक चलने वाले पखवाड़े के पहले दिन जीआईसी कैलाश बांगर और सीएचसी अगस्त्यमुनि में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान 28 लोगों ने नेत्रदान का संकल्प लेते हुए शपथ पत्र भरा। वक्ताओं ने नेत्रदान के महत्व और प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि मृत्यु के बाद 6 से 8 घंटे के भीतर कॉर्निया प्राप्त किया जा सकता है। निर्मल आश्रम नेत्र संस्थान के सहयोग से जीआईसी कैलाश बांगर में 115 बच्चों की आंखों की जांच की गई और 14 बच्चों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए। लोगों से नेत्रदान के प्रति जागरूक होने की अपील की गई।
