नागराज मंदिर चोरी का खुलासा, घंटियों और नकदी के साथ आरोपी गिरफ्तार


टिहरी। ग्राम सुनारगांव पट्टी आरगढ़ स्थित श्री नागराज मंदिर में हुई चोरी का टिहरी पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दो पीतल की घंटियां और पांच हजार रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
घटना चार अगस्त की रात की है, जब अज्ञात चोरों ने मंदिर और दानपात्र का ताला तोड़कर घंटियां तथा करीब छह हजार रुपये चोरी कर लिए थे। शिकायत पर थाना घनसाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों से पूछताछ और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। पुलिस ने 23 अगस्त को आरोपी टेक बहादुर, निवासी दैलेख, नेपाल को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई करने वाली टीम में थाना घनसाली एवं सीआईयू के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!