बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में जितेन्द्र ने जीता स्वर्ण

चमोली। ऊधमसिंह नगर में आयोजित 24वीं प्रादेशिक अंतर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता में चमोली पुलिस के हेड कांस्टेबल जितेन्द्र ने 75 किलोग्राम भार वर्ग की बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया। 17 से 19 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेशभर की पुलिस इकाइयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। शानदार प्रदर्शन के बाद पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने हेड कांस्टेबल जितेन्द्र को सम्मानित किया।
