विद्यार्थियों को दी रोजगार और कौशल विकास की जानकारी

पौड़ी। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग लैंसडाउन तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कैरियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कैरियर चयन, रोजगार के अवसर, कौशल विकास, सेवायोजन विभाग के पोर्टल और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं, बल्कि रोजगारपरक कौशल, तकनीकी ज्ञान और आत्मविश्वास भी जरूरी है। सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने युवाओं को उपलब्ध रोजगार अवसरों एवं विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यार्थियों की कैरियर संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।
