पात्र मतदाताओं के नाम सुनिश्चित करने के निर्देश


पौड़ी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी एफआर चौहान की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों और निर्वाचन अधिकारियों की बैठक हुई। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप एसआईआर प्रक्रिया को पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल हो तथा अपात्र एवं दोहरी प्रविष्टियों का नियमानुसार निस्तारण किया जाए। जनपद में अनमैप्ड एवं नो-मैपिंग मतदाताओं को 1,39,967 नोटिस जारी किए गए, जिनमें सभी वितरित हो चुके हैं। अब तक 1,33,275 मामलों में सुनवाई पूरी की जा चुकी है। उन्होंने राजनीतिक दलों से प्रक्रिया में सहयोग की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!