जिलाधिकारी ने तहसील टिहरी का किया निरीक्षण, दिए निर्देश


टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने तहसील टिहरी का निरीक्षण कर विभिन्न अनुभागों, अभिलेखागार एवं एसडीएम न्यायालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी अभिलेखों एवं पत्रावलियों का नियमानुसार रख-रखाव और पंजिकाओं को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नजारत, संग्रह अधिष्ठान, आधुनिक रिकॉर्ड रूम तथा भू-अभिलेखागार का निरीक्षण किया। एसडीएम न्यायालय में दर्ज एवं निस्तारित वादों की पत्रावलियों की भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण की पत्रावली पर संबंधित अधिकारी के हस्ताक्षर एवं कार्यालय की मोहर अनिवार्य रूप से हो तथा कार्यवाही के बाद ’’24 घंटे के भीतर’’ फाइल रिकॉर्ड की जाए। उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव में लापरवाही न बरतने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!