गौधामों में व्यवस्थाओं का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा


पौड़ी। संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात ने विकासखंड कल्जीखाल स्थित हीरांस गौधाम एवं जय ज्वालपा गौधाम का निरीक्षण कर गोवंश के लिए उपलब्ध चारा-पानी, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गौधाम संचालकों को गोवंश की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। हीरांस गौधाम में चारा स्टोर का निरीक्षण करते हुए पर्याप्त मात्रा में चारा उपलब्ध रखने को कहा। साथ ही पशुपालन विभाग की टीम को नियमित रूप से गौधामों में जाकर गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौधामों में स्वच्छ, सुरक्षित वातावरण और व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!