डिजिटल मीडिया की विज्ञापन विसंगतियों को दूर करने की मांग


देहरादून। पत्रकारों के हितों, मीडिया संस्थानों की समस्याओं और डिजिटल मीडिया से जुड़ी विज्ञापन विसंगतियों को लेकर वॉयस ऑफ मीडिया नॉर्थ जोन उत्तराखंड ने सरकार से व्यापक बैठक आयोजित करने की मांग की है। संगठन ने मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार एवं राज्य मंत्री धीरेंद्र पंवार को पत्र सौंपकर विभिन्न मुद्दों पर सरकार के साथ चर्चा का आग्रह किया।
संगठन ने कहा कि डिजिटल मीडिया आज पत्रकारिता का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। वेब पोर्टल, डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया के जरिए बड़ी संख्या में पत्रकार जनता तक समाचार पहुंचा रहे हैं। ऐसे में सरकारी विज्ञापन नीति में डिजिटल मीडिया के लिए स्पष्ट, पारदर्शी और समान अवसर वाली व्यवस्था जरूरी है। वॉयस ऑफ मीडिया ने छोटे एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों की समस्याओं, पत्रकारों की मान्यता, सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा और विज्ञापन व्यवस्था को बैठक के एजेंडे में शामिल करने की मांग की। नॉर्थ जोन अध्यक्ष ’’दिनेश पाल सिंह गुसाईं’’ ने कहा कि सरकार और पत्रकारिता जगत के बीच संवाद से समस्याओं के व्यावहारिक समाधान तलाशे जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!