रक्तदान शिविर आयोजित, 15 यूनिट रक्त एकत्र


श्रीनगर। राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज की ओर से विश्व बंधुत्व रक्तदान महाभियान के तहत श्रीकोट स्थित बेस अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सेवाकेंद्र से जुड़े लोगों, युवाओं, स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान 15 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जबकि 20 से अधिक लोगों ने भविष्य में जरूरत पड़ने पर रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। ब्लड बैंक की चिकित्सा टीम ने स्वास्थ्य जांच के बाद सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान मानवता और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक है। उन्होंने स्वस्थ एवं पात्र नागरिकों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!