मातृशक्ति ने डॉ. धन सिंह रावत को बांधा रक्षासूत्र


श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर बाजार क्षेत्र के 19 बूथों की महिलाओं की सहभागिता से रविवार को आदिति पैलेस में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने डॉ. धन सिंह रावत को रक्षासूत्र बांधकर क्षेत्र के विकास की निरंतरता के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया। डॉ. रावत ने मातृशक्ति को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने श्रीनगर विधानसभा में हुए विकास कार्यों, कमलेश्वर महादेव मंदिर, गैस पाइपलाइन, सीवर लाइन, मैरीन ड्राइव तथा स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की जानकारी दी। महिलाओं ने क्षेत्र में विकास कार्यों पर संतोष जताते हुए भविष्य में भी विकास को गति देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमिला भंडारी, राज्य मंत्री विजय कप्रवाण, नगर निगम अध्यक्ष आरती भंडारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता एवं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!