यमुना के तेज बहाव में फंसे श्रमिक का किया सफल रेस्क्यू

उत्तरकाशी। खरादी स्थित झूला पुल के पास रविवार को नहाते समय पैर फिसलने से एक श्रमिक यमुना नदी के तेज बहाव के बीच फंस गया। डायल-112 से सूचना मिलते ही पुलिस, फायर एवं ैक्त्थ् की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने रस्सियों की मदद से नदी के बीच फंसे श्रमिक तक पहुंच बनाई और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू किए गए श्रमिक की पहचान सुधीर कुमार उर्फ सुजीत (27) निवासी पूरन्दरपुर, बेतिया, बिहार के रूप में हुई। पुलिस ने बरसात में नदियों और गाड़-गदेरों के तेज बहाव को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने तथा नदी में न उतरने की अपील की है।
