क्षेत्र विकास और इंद्रमणि नौटियाल की वतन वापसी को बनेगी रणनीति


लंबगांव। जलकुर घाटी जन विकास समिति की बैठक में क्षेत्र के विकास और सऊदी अरब में पिछले आठ वर्षों से फंसे गोरसाड़ा निवासी इंद्रमणि नौटियाल की वतन वापसी को लेकर सितंबर में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कौडार में अध्यक्ष गुलाब सिंह पंवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पलायन और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। समिति अध्यक्ष ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की ठोस रणनीति बनाई जाएगी। साथ ही इंद्रमणि नौटियाल की सकुशल वापसी के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। बैठक में व्यापार मंडल लंबगांव सहित आर्थिक सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया गया। समिति ने क्षेत्रवासियों से एकजुट होकर सहयोग की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!