गौ मांस अवशेष मामले में पांच वांछित आरोपी गिरफ्तार


लक्सर। सुल्तानपुर क्षेत्र में गौ मांस के अवशेष मिलने के मामले में लक्सर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को सुल्तानपुर क्षेत्र में गौ मांस के अवशेष मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। मामले में कोतवाली लक्सर में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश देकर पांचों आरोपियों को लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में शमीम करैशी उर्फ रैना (58), मोबिन (58), मेहताब (35), तासीन (52) और वसीम (34) शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!