पुलिस लाइन मंदिर में विधि-विधान से हुई श्री राधा-कृष्ण की प्राण प्रतिष्ठा

चमोली। रिजर्व पुलिस लाइन गोपेश्वर स्थित मंदिर में रविवार को श्री राधा-कृष्ण की नवीन मूर्तियों की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों व पुलिस परिवार की सुख-शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
मंदिर के पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान एवं हवन कराया, जिसमें पुलिस परिवार के अधिकारियों-कर्मचारियों ने श्रद्धापूर्वक आहुति दी। इसके बाद श्री राधा-कृष्ण की नवीन मूर्तियों को विधिवत मंदिर में स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। इस दौरान पुलिस परिवार में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा, प्रतिसार निरीक्षक जितेन्द्र जोशी, यातायात निरीक्षक दिगम्बर उनियाल, प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर अनुरोध व्यास सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
