पौड़ी में एसआईआर कार्य अंतिम चरण में


पौड़ीजिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज जुटाने के साथ अपूर्ण प्रपत्रों को पूरा करा रहे हैं। प्रथम चरण में 2003 से 2025 तक के मतदाता विवरण का मिलान, दूसरे चरण में गणना प्रपत्र भरने और तीसरे चरण में विसंगतियों वाले मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया अपनाई गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रपत्रों का निस्तारण निर्धारित प्रारूप, आवश्यक सत्यापन और पूरी गुणवत्ता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र मतदाताओं को अनावश्यक परेशानी न हो और एसआईआर प्रक्रिया पारदर्शी, सुगम एवं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!