बुश कटर मशीनों से गांवों की झाड़ियों की होगी नियमित सफाई


पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन और जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की पहल पर ग्रामीण क्षेत्रों में झाड़ियों की कटाई एवं संपर्क मार्गों की सफाई के लिए आपदा मद से ग्राम पंचायतों को बुश कटर मशीनें उपलब्ध कराई जा रही हैं। मशीनों से गांवों और रास्तों के किनारे उगी झाड़ियों की नियमित कटाई आसान हुई है। इससे ग्रामीणों का आवागमन सुगम होने के साथ स्वच्छता और सुरक्षा भी बेहतर हो रही है। ग्राम सभा बिचली ढांडरी में ग्रामीणों ने बुश कटर से झाड़ियों की सफाई की। ग्राम प्रधान अर्चना रौथाण ने कहा कि इससे समय और श्रम की बचत हो रही है। ग्रामीण दिनेश खत्री ने प्रशासन का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!