बैडमिंटन प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन बनी सेंट थेरेसा की टीम


श्रीनगर गढ़वाल। रोटरी क्लब श्रीनगर की ओर से हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में आयोजित दो दिवसीय अंतरविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन हुआ। मुख्य अतिथि शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. मुकुल पंत ने विद्यार्थियों को खेलों में अनुशासन और नियमित अभ्यास के महत्व से अवगत कराया। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। ओवरऑल चैंपियनशिप में ’’सेंट थेरेसा प्रथम, सेंट थॉमस पौड़ी द्वितीय और श्री गुरु राम राय श्रीनगर तृतीय’’ रहे। प्रतियोगिता में विद्यालयों के खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेल अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रोटरी क्लब अध्यक्ष अनिल ढौडियाल सहित क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। संचालन प्रतियोगिता समन्वयक रोटेरियन संदीप रावत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!