बैठक में बूथ सशक्तिकरण कार्ययोजना पर की चर्चा

श्रीनगर गढ़वाल। आदिति पैलेस में भाजपा पौड़ी जिले की बूथ सशक्तिकरण जिला कार्ययोजना को लेकर बैठक आयोजित हुई। प्रदेश की सरल टीम के सदस्य अभिषेक वाजपेई ने बूथ सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं, संगठनात्मक गतिविधियों और सरल ऐप के माध्यम से जानकारी अपडेट करने को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत ने कहा कि बूथ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है और इसे मजबूत करना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि 24 से 26 अगस्त तक मंडल तथा 27 से 30 अगस्त तक शक्ति केंद्र स्तर पर बूथ सशक्तिकरण कार्ययोजना संचालित की जाएगी। बैठक में जिला बूथ सशक्तिकरण संयोजक महिपाल नेगी समेत विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री गणेश भट्ट ने किया।
