नशे की लत के लिए वारदात करने वाला आरोपी गिरफ्तार


देहरादून। डोईवाला पुलिस ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोईवाला में बिजली की तार चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया है। 17 अगस्त को प्रधानाचार्य त्रिलोक सिंह रावत की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से 18 अगस्त को मिल रोड, राजा के बाग के पास से मुकुल उर्फ माईकल (26), निवासी रेलवे कॉलोनी, ज्ञान विहार, डोईवाला को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी किया गया माल बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिए बंद घरों व स्थानों की रेकी कर चोरी करता था। आरोपी पूर्व में भी चोरी और नशा तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!