खिर्सू में गूंजा भाई-बहन के स्नेह का संदेश, बहनों ने डॉ. धन सिंह को बांधी राखी


पौड़ी गढ़वाल। खिर्सू ब्लॉक सभागार में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से रक्षाबंधन समारोह आयोजित किया गया। क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं ने उन्हें राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का संदेश दिया।
मंत्री डॉ. रावत ने बहनों के स्नेह के लिए आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास को और गति देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। लखपति दीदी, ड्रोन दीदी, शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण और सहकारिता में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण जैसी योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही हैं। उन्होंने बताया कि खिर्सू में जल्द स्टेडियम, महाविद्यालय भवन और छात्राओं के छात्रावास का निर्माण पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!