ईद-ए-मिलाद-उल-नबी पर कानून व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट तैनात


हरिद्वार। ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (बारावफात) के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। पर्व चंद्र दर्शन के अनुसार 26 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा।
नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार, संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की, तहसीलदार रुड़की, एसडीएम हरिद्वार, तहसीलदार हरिद्वार, एसडीएम लक्सर, तहसीलदार लक्सर, एसडीएम भगवानपुर एवं तहसीलदार भगवानपुर को संबंधित क्षेत्रों में व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारियों को पुलिस के साथ समन्वय कर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पर्व से पूर्व धार्मिक पक्षों के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) को हरिद्वार व लक्सर तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को रुड़की व भगवानपुर तहसीलों का ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से शांतिपूर्ण माहौल, आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!