न्यूकैंट रोड पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर कार्रवाई


हरिद्वार। डीएम ने न्यूकैंट रोड पर यातायात व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। सेंट्रियो मॉल क्षेत्र में सड़क किनारे अवैध पार्क वाहनों पर पुलिस के माध्यम से दर्जनों चालान करवाए गए। अवैध फड़-फेरी एवं अस्थायी दुकानों को हटाने तथा नो-पार्किंग के संकेतक लगाने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने न्यूकैंट रोड के चौड़ीकरण के लिए तत्काल सर्वे कराने और बाधक संरचनाओं को आवश्यकतानुसार शिफ्ट करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और यातायात में बाधा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!