कोतवाली में कांग्रेसियों ने कया प्रदर्शन, कथित शुद्धिकरण पर कार्रवाई की मांग


लक्सर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम के बाद कथित शुद्धिकरण को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। मंगलवार को कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लक्सर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को ज्ञापन सौंपकर मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि छह अगस्त को खड़गे की जनसभा के बाद कुछ लोगों ने रामलीला मैदान में यज्ञ एवं कथित शुद्धिकरण कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक सौहार्द और सर्वधर्म समभाव की भावना के विपरीत है तथा इससे दलित समाज सहित सर्व समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। ज्ञापन में पुलिस से मामले की जांच कर संबंधित लोगों की पहचान करने, मुकदमा दर्ज करने और आरोपितों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई। कांग्रेसियों ने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कार्रवाई जरूरी है। इस दौरान संजय सैनी, मनोज वर्मा, लोकेश कुमार, सनूज पवार, तौफीक अनवर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!