बाइक चोरी के 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

टिहरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देश पर अपराध एवं चोरी की घटनाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली कैम्पटी पुलिस ने बाइक चोरी का 24 घंटे में खुलासा कर दिया। 16 अगस्त की रात नैनबाग बाजार में दुकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर 17 अगस्त को मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। चौकी प्रभारी नैनबाग उपनिरीक्षक मंगेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने मोटरसाइकिल संख्या यूपी-23-यू-4118 बरामद करते हुए 19 वर्षीय आरोपी ’’समीर उर्फ संजय थापा’’ निवासी नागल हटनाला, देहरादून को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है। टीम में आरक्षी अंकित रावत शामिल रहे।
