भूस्खलन और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा कर डीएम ने दिए निर्देश


टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की जनपद स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में भूस्खलन, पेयजल, सड़क, पशुधन एवं पुनर्वास से जुड़े विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा की गई।
धनोल्टी क्षेत्र के ग्राम उनियाल कद्दूखाल के समीप भूस्खलन की स्थिति पर एसडीएम कमलेश मेहता ने बताया कि अधिकांश भूमि निजी है। निजी व्यक्ति द्वारा की गई खुदाई के कारण भूमि में अस्थिरता उत्पन्न हुई है। जिलाधिकारी ने संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों से पूर्व स्थल की जांच एवं आवश्यक अनुमति के लिए भू-वैज्ञानिक, लोनिवि एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त समिति गठित करने को कहा। उन्होंने लोनिवि थत्यूड़ के अधिशासी अभियंता को जांच कर रिपोर्ट देने तथा लैंड स्टेबिलाइजेशन के कार्य कराने के निर्देश दिए। सी-ब्लॉक नई टिहरी के भूस्खलन, हर घर जल, पीएमजीएसवाई के सतेगल मोटर मार्ग तथा मरोड़ा-बनाली-कुंड मार्ग के स्थायीकरण की भी समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने सभी विद्यालयों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने, मॉर्चरी वैन का एस्टीमेट तैयार करने तथा शेष विकासखंडों में कैटल कैचर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!